फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income growth of mushroom growers in lockdown

लॉकडाउन की अवधि मशरूम उत्पादकों ने की आय में वृद्घि

Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Income growth of mushroom growers in lockdown
कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में विचार रखते कृषि वैज्ञानिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी अधिकारी डॉ. आईके कुशवाह ने विगत वर्ष प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रशिक्षित मशरूम उत्पादकों ने मशरूम का विभिन्न प्रकार का उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि की है। आईसीएआर के पूर्व निदेशक डाक्टर जय सिंह ने मूल्य वर्द्घन के बारे में जानकारी देते हुए रोजगारपरक प्रशिक्षण पर बल दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के प्रबंध परिषद सदस्य निखिल त्यागी ने नवीनतम कृषि अधिनियमों के पहलुओं पर चर्चा की और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। संयुक्त निदेशक डॉ. डीएस राजपूत ने पराली व फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि रक्षा डॉ. राकेश बाबू बीज उपचार अभियान के संबंध में अवगत कराया। उद्यान विभाग के निदेशक भानू प्रकाश ने फल व सब्जी उत्कृष्ट केंद्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। इनके अलावा लीड बैंक मैनेजर संतोष कुमार, नाबार्ड प्रबंधक मनीष कुमार व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीएस शर्मा ने अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुलदीप, भारत भूषण, गजेंद्र राठी, रविंद्र तोगड़िया, मोहम्मद सादिक, मेनपाल सिंह, अनुराग सिंह, तरूण सिंघल, डाक्टर प्रमोद कुमार, डाक्टर विरेंद्र गंगवार, डाक्टर अमरजीत सिंह, अश्वनी कुमार, सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed