फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the summer without any luggage, there was a scuffle with the police.

Saharanpur News: बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 01 Jun 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the summer without any luggage, there was a scuffle with the police.
सर्किट हाउस रोड पर शोभायात्रा रोकने के बाद पुलिस के ​खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते पदा​धिकारी व कार - फोटो : 1
- खलासी लाइन स्थित गोपाल मंदिर में देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

- अनुमति नहीं दिखा पाए आयोजक, बातचीत के बाद बिना झांकियों के निकाली शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने शोभायात्रा निकालने का अनुमति पत्र मांगा, लेकिन आयोजक नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने यात्रा को निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस से वार्ता के बाद बिना झांकियों के यात्रा निकाली गई।
अखिल भारतीय पाल महासभा और युवा पाल समाज सेवा उत्थान समिति की ओर से खलासी लाइन स्थित गोपाल मंदिर में कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जानी थी, जो छोटी लाइन, सर्किट हाउस रोड, हसनपुर चुंगी, कोर्ट रोड होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचनी थी। शोभायात्रा शुरू होने से पहले पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासनिक अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा। आयोजकों के पास शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद समिति पदाधिकारी इकट्ठा होकर शिवलिंग की झांकी लेकर छोटी लाइन से होते हुए सर्किट हाउस रोड की तरफ बढ़े। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

काफी देर तक समिति पदाधिकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। अन्य लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने समिति पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद काफी देर तक बातचीत की, जिसमें समिति पदाधिकारियों ने बिना झांकी के यात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद ही पुलिस ने उन्हें पैदल बिना झांकी जाने दिया। बता दें कि शोभायात्रा की शुरुआत पिछले साल हुई थी, उस समय भी अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि शोभायात्रा के लिए आवश्यक अनुमति उपलब्ध नहीं थी। आयोजकों से अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर किसी प्रकार की धक्का-मुक्की नहीं हुई। कुछ युवा शोर कर रहे थे। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

सर्किट हाउस रोड पर शोभायात्रा रोकने के बाद पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते पदाधिकारी व कार

सर्किट हाउस रोड पर शोभायात्रा रोकने के बाद पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते पदाधिकारी व कार- फोटो : 1

सर्किट हाउस रोड पर शोभायात्रा रोकने के बाद पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते पदाधिकारी व कार

सर्किट हाउस रोड पर शोभायात्रा रोकने के बाद पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते पदाधिकारी व कार- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed