{"_id":"6ade511a0dc6999eb80e0a86","slug":"in-the-arabian-murder-case-the-other-side-has-filed-a-complaint-naming-55-unidentified-individuals-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-186687-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अरबीन हत्याकांड में दूसरे पक्ष ने कराई प्राथमिकी दर्ज, एक अज्ञात व पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अरबीन हत्याकांड में दूसरे पक्ष ने कराई प्राथमिकी दर्ज, एक अज्ञात व पांच नामजद
विज्ञापन
- टायर फैक्टरी में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गंगोह। गांव कल्लरहेड़ी के निकट स्थित टायर फैक्टरी के मालिक अरबीन चौहान की मौत के मामले में गंगोह कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में गांव कल्लरहेड़ी निवासी रंगपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि इस फैक्टरी से निकली दुर्गंध ओर धुंए से लोग परेशान थे। कई बार शिकायत की जा चुकी थी। फैक्टरी मालिक रात में ही वहां आता था। नौ अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनका बेटा संजय कुमार और गांव के कुछ अन्य लोग टायर फैक्टरी में गए थे। उस समय फैक्टरी मालिक अरबीन अली वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद रात करीब नौ बजे अरबीन अपनी कार से फैक्टरी पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां मौजूद लोगों को फैक्टरी के अंदर बुलाया और उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया गया है कि अरबीन और उसके साथियों ने संजय कुमार व अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की। इस दौरान संजय को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। सीओ शैलेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव बाढ़ीमाजरा निवासी राशिद, सादिक, सावेज, राकिब और गांव कोठड़ा निवासी आसिफ व एक अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्रथमिकी दर्ज की है। आरोपों की जांच की जाएगी।
-- -- --
-- यह था मामला
गौरतलब है कि नौ अक्टूबर की रात टायर फैक्टरी से निकलने वाले धुएं और दुर्गंध को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान समेत तीन लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान अरबीन की मौत हो गई थी। इस मामले में पहले भी फैक्टरी के चौकीदार किशन की तहरीर पर 11 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें से पुलिस कई लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने से मामले में दोनों पक्षों के आरोप पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं।