फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Ramlila, we will see Hanuman flying in the air and Ravana sitting in Pushpak Vimana

बदलते वक्त के साथ डिजीटल हुई रामलीलाएं

Mon, 04 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
In Ramlila, we will see Hanuman flying in the air and Ravana sitting in Pushpak Vimana
आशुतोष मन्दिर क्लब रामलीला में डिजिटिल स्क्रीन लगवाते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बदलते दौर के साथ रामलीलाएं भी डिजीटल हो गई हैं। गुरुद्वारा रोड पर आयोजित रामलीला में ग्रीन स्क्रीन पर कलाकारों द्वारा शूट किए गए दृश्य एलईडी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी में प्रोजेक्टर के माध्यम से लीला दिखाई दिखाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के मैदान पर श्री आशुतोष रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला मंचन सोमवार की रात से शुरू हुआ। यहां पर एलईडी स्क्रीन पर लीला दिखाई जा रही है। स्क्रीन के आगे बने मंच पर कलाकार अभिनय करते हैं और स्क्रीन पर पीछे सीन प्रदर्शित किया जाता है। यहां पर पर्दा गिराने की जरूरत नहीं पड़ती है। समिति के प्रधान गौरव चौधरी ने बताया कि तीन माह से कलाकारों ने वास्तविक दृश्य दिखाने के लिए खूब मेहनत की हैं। इसके लिए ग्रीन स्क्रीन पर पहले से शूटिंग की जाती है।
विज्ञापन

केवट लीला, श्रवण कुमार लीला, सीता हरण और मेघनाद व हनुमान के आसमान में उड़ते सीन तैयार किए गए हैं। जब रावण मां सीता का हरण कर उन्हें पुष्पक विमान में बैठाकर ले जाता है, तो मंच पर रावण और सीता का अभिनय कर रहे कलाकारों के हटते ही पुष्पक विमान में बैठे उन्हीं कलाकारों उड़ते हुए सीन एलईडी दिखाई देंगे। इसी तरह हनुमान के उड़ते हुए सीन और मेघनाद एवं लक्ष्मण के बीच हुए युद्घ के सीन भी ऐसे ही प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर नदी, जंगल, आसमान, पाताल, समुद्र, अयोध्या नगरी, राजाओं के महल और सोने की लंका के सीन भी तैयार किए गए। इसके साथ ही आकर्षक लाइटें और साउंड सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे कॉलोनी में बने एक पार्क में रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला पर्दे पर दिखाई जाएगी। क्लब के मुख्य संयोजक और पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि उनके क्लब द्वारा इस बार 29वां रामलीला एवं दशहरा महोत्सव मनाया जा रहा है। पहले नवरात्र से उनके यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed