फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In panchayat Jutm-Pajar

पंचायत में हुई जूतम-पैजार

Thu, 16 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
In panchayat Jutm-Pajar
Tampering with the crowds gathered in the district hospital after the conflict. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खानआलमपुरा में लड़की छेड़ने को लेकर उपजे विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाना पहुंचे घायलों को पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा। शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। 

 खानआलमपुरा में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोपी को सजा देने के लिए बुधवार को समाज के लोगों की पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में फैसला भी हो चुका था, जो एक पक्ष को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पंचायत के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते हाथापाई संघर्ष में बदल गई। इसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। 
इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाना जनकपुरी में शिकायत लेकर पहुंचे।

वहां से उन्हें मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दोनों पक्ष के लोग मिले, जो एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे थे। घायलों में दोनों पक्ष के आमिर, रागिब, साजिद, आलम, इमरान आदि हैं। शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही झगड़े की वजह पता चलेगी। उन्होंने तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed