फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Important decision in meeting, now annual budget 43 crores of Darul Uloom

अहम फैसला: दारुल उलूम के वार्षिक बजट में आठ करोड़ की वृद्धि, बैठक में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Wed, 14 Sep 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Sep 2022 09:31 PM IST
सार

मजलिस-ए-शूरा की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। शूरा सदस्यों ने संस्था के बजट में आठ करोड़ 58 लाख रुपये की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
Important decision in meeting, now annual budget 43 crores of Darul Uloom
दारुल उलूम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दारुल उलूम में चल रही तीन दिवसीय मजलिस-ए-शूरा की बैठक बुधवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन शूरा सदस्यों ने संस्था के बजट में आठ करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की है। जिसके बाद संस्था का वार्षिक बजट 43 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन


दारुल उलूम के मेहमानखाने में हुई सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में कोरोनाकाल के समय बजट में काफी हद तक कटौती की गई थी, लेकिन इस वर्ष बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों के वेतन के मद्देनजर बजट में इजाफा किया गया है। शूरा सदस्यों ने बजट में आठ करोड़ 58 लाख रुपये की बढ़ोतरी कर वार्षिक बजट 43 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपये पारित किया है। 
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने, निर्माण कार्यों समेत मदरसों के सर्वे के सरकारी आदेश के संबंध में 18 सितंबर को दारुल उलूम में होने वाले सम्मेलन पर चर्चा हुई। जिसे शूरा सदस्यों ने वर्तमान में समय की जरूरत बताया, साथ ही आगामी नवंबर माह में राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया का इजलास बुलाए जाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें

इसमें दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, मौलाना अरशद मदनी, मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी, मुफ्ती इस्माइल, मौलाना अकील सहारनपुरी, मौलाना हकीम कलीमुल्लाह, मुफ्ती शफीक, मौलाना हबीब बांदवी, मौलाना अनवारुल रहमान, मौलाना आकिल गढ़ी दौलतपुरी, मौलाना महमूद राजस्थानी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed