फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal sale of liquor should not be allowed under any circumstances: Commissioner

शराब की अवैध बिक्री किसी सूरत में ना होने पाए: आयुक्त

Thu, 14 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal sale of liquor should not be allowed under any circumstances: Commissioner
विकास भवन में बैठक लेते आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने कहा कि अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने पर सख्ती से रोक लगाई जाए। हरियाणा की तरफ से शराब की तस्करी रोकने को सघन चेकिंग कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और त्योहारी सीजन तथा चुनाव तक लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में आबकारी आयुक्त ने जोनल मीटिंग की, जिसमें सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ तक के आबकारी अधिकारी शामिल रहे। आबकारी आयुक्त ने कहा कि सहारनपुर के साथ ही शामली जिला की भी सीमा हरियाणा बॉर्डर से जुड़ी है। इसलिए इन दोनों जिलों में शराब की तस्करी रोकने पर खास ध्यान दिया जाए। बॉर्डर पर सघन चेकिंग होनी चाहिए। शराब की तस्करी करने में जो भी लिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा शराब की दुकानों पर सीसीटीवी लगवाए जाएं, ताकि दुकान पर भी होने वाली प्रत्येक गतिविधि का भी पता चलता रहे। साथ ही हेल्पलाइन नंबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि शराब का अवैध कारोबार करने वालों के बारे में जानकारी मिल सके। इसके अलावा उन्होंने विभाग के लिए वाहन आदि संसाधन में भी निकट भविष्य में बढ़ोत्तरी कराने की बात कही। इस दौरान मंडलायुक्त लोकेश एम. और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के अलावा संयुक्त आबकारी आयुक्त महेंद्र सिंह, आबकारी के उप आयुक्त शैलेेंद्र कुमार राय सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed