फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal arms factory busted; weapon maker arrested.

Saharanpur News: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, हथियार बनाने वाला गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted; weapon maker arrested.
सहारनपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुंडीर नदी के डूब क्षेत्र में संचालित अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा, जिंदा कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई। पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों और खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि फतेहपुर को सूचना मिली थी कि बुड्ढाखेड़ा स्थित पुंडीर नदी के डूब क्षेत्र में बने एक कमरे में अवैध फैक्टरी चल रही है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। यहां से रोहित उर्फ बाबा निवासी गांव गणेशपुर थाना बिहारीगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर एक 315 बोर तमंचा, दो 12 बोर पोना बंदूक, छह अर्धनिर्मित 315 बोर तमंचे, दो-दो नाल (315 व 12 बोर), दो कारतूस 315 बोर और पांच कारतूस 12 बोर बरामद हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राइंडर, हथौड़ी, रेती, आरी, ब्लेड, पेचकस, प्लास, स्प्रिंग, डाई, रेगमाल, गैस सिलेंडर, चूल्हा सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई छोटे-बड़े उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए। मौके से बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किन लोगों को अवैध हथियारों की सप्लाई करता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
स्थानीय स्तर पर करता था हथियारों की सप्लाई
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्थानीय स्तर पर हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस को यह भी पता चला है कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed