फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the government can conduct elections, why not examinations: Sharma

सरकार चुनाव करा सकती है तो परीक्षाएं क्यों नहीं: शर्मा

Sun, 13 Jun 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
If the government can conduct elections, why not examinations: Sharma
सहारनपुर। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जब सरकार चुनाव करा सकती है तो परीक्षाएं भी करा सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कोरोना के साथ जीना है तो विद्यालय क्यों बंद हैं।
विज्ञापन

रविवार को पेपर मिल रोड स्थित जय हिंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बिना परीक्षा लिए विद्यार्थियों को प्रमोट करने से मेहनत करने वाले विद्यार्थी पिछड़ जाएंगे। ऐसे में सरकार को चाहिए कि एक समान मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती तो परीक्षाएं हो सकती थीं। परीक्षाएं कराने के कई विकल्प थे। उन्होंने कहा कि सरकार ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कह रही है, जबकि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। अभिभावक फीस जमा नहीं करा पा रहे हैं, जिसकी वजह से विद्यालय संचालक आर्थिक तंगी से घिरे हैं, जो शिक्षकों को वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि सरकारी विद्यालयों में मिड-डे मील की बजाय उन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को स्मार्ट फोन और शिक्षकों को वेतन दे, जिनमें 90 फीसदी बच्चे पढ़ाई करते हैं। कहा कि प्रदेश के 30 हजार से अधिक विद्यालय आर्थिक तंगी से बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश कॉआर्डिनेटर डॉ. अशोक मलिक, प्रदेश सचिव अमजद अली खान, समरीन फातमा, केपी सिंह, सरवर अली खान, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, नकलीराम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed