फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If Elan, Padmavat is released, then the picture hall will set fire to

एलान, पद्मावत रिलीज हुई तो पिक्चर हॉल को आग लगा देंगे

Mon, 15 Jan 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
If Elan, Padmavat is released, then the picture hall will set fire to
हंगामा करते राजपूत समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म पद्मावत रिलीज हुई तो वह पिक्चर हॉल में आग लगा देंगे। संगठन ने फिल्म रिलीज होने से दो दिन पहले 23 जनवरी को सहारनपुर में विरोध स्वरूप बड़ा जुलूस निकालने का एलान भी किया।
विज्ञापन


उधर, करणी सेना के पदाधिकारियों ने फिल्म के विरोध में संजय लीला भंसाली का पुतला फूंकने की कोशिश की, मगर पुलिस ने पुतला फूंकने नहीं दिया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की पत्रकार वार्ता में अनेक राजपूत संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. कुशलपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि फिल्म का नाम बदल देने से उसमें दिखाए गए दृश्य बदल नहीं जाएंगे। यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो क्षत्रिय समाज सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगा। फिल्म हॉल को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सत्ता में बैठे राजपूत समाज के लोगों को भी आड़े हाथों लिया, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। कहा कि सत्ता में होने के बावजूद राजपूत समाज के नेता फिल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं।

उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन का पैसा लगा है, जिसकी वजह से फिल्म को बैन नहीं किया जा रहा है। मगर राजपूत समाज किसी से डरने वाला नहीं है। जो भी राजपूत समाज के स्वाभिमान को ललकारेगा।

उसे जवाब दिया जाएगा। अनिल सिंह ने कहा कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले 23 जनवरी को राजपूत समाज के लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहेंगी फिल्म के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे।

गांधी पार्क से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला जाएगा। पत्रकार वार्ता में सूर्यकांत सिंह, मांगेराम चौहान, विनय राणा, अभय सिंह पुंडीर, विजय सिंह, प्रताप सिंह, अशोक पुंडीर, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, अभय शर्मा, विवेक तिवारी, मुकेश कपिल आदि मौजूद रहे।

सर्व युवा शक्ति भारत के पदाधिकारियों ने भी सोमवार को बैठक कर फिल्म पद्मावत के रिलीज होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदेेशाध्यक्ष कुनाल राणा ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म के जरिये राजपूत समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।


यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो इसके दुष्परिणाम होंगे, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में आलोक, राहुल, राजन, कुलदीप, अंकित, अवनीश, प्रमोद, साहिल, अंकुर, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed