{"_id":"611d4cb18ebc3e679c12a95b","slug":"if-action-is-not-taken-in-72-hours-then-there-will-be-boycott-saharanpur-news-mrt5523742147","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि रोडवेज कर्मियों के साथ गालीगलौज करने वाले सीनियर फोरमैन के खिलाफ 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार और क्षेत्रीय सचिव ने पत्र में कहा कि सीनियर फोरमैन बीडी वर्मा ने मंगलवार को कार्यशाला में मैकेनिक चंद्रकिरण के साथ गालीगलौज की थी। आरोप है कि बीडी वर्मा शराब के नशे में थे, जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी हुई। चंद्रकिरण की तरफ से सदर बाजार कोतवाली में बीडी वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अभी विभाग की तरफ से बीडी वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मांग है कि 72 घंटे में विभागीय कार्रवाई नहीं हुई तो कार्रवाई बहिष्कार किया जाएगा।