फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I will even write on the mosque that the country is not for Muslims: Shraddha

मस्जिद पर भी लिख देंगी देश मुसलमानों के लिए नहीं : श्रद्धा

Sun, 01 Mar 2026 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
I will even write on the mosque that the country is not for Muslims: Shraddha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर यह हाईवे मुसलमानों के लिए नहीं है लिखने वाली हिंदू रक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह स्वीकार कर रही हैं कि उन्होंने ही यह लिखा है। उनका कहना है कि यदि उनके मन में आएगा तो वह इस बात को मस्जिद पर भी लिख सकती हैं।
देहरादून में एक पत्रकार द्वारा लिए जा रहे इंटरव्यू के दौरान इस वीडियो में श्रद्धा सिंह कहती सुनाई दे रहीं हैं कि वह यह लिखने से नहीं डरतीं। उनका कहना है कि मुसलमान इस रोड का टैक्स नहीं भरते। वह देश में केवल अशांति फैलाते हैं। यह देश हमारा है और जिसे भी उनकी बात बुरी लगती है वह पाकिस्तान जा सकता है। वीडियो में उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला कार्यकर्ता कह रही है कि वह इस मामले में जेल जाने से नहीं डरतीं। भले ही आगे भी उन पर मुकदमा हो जाए। उन्हें कोई परवाह नहीं है। वह कहती सुनाई दे रहीं हैं कि मुसलमान इस देश में किराएदार हैं। ऐसे में मुस्लिम इस देश में वह नहीं कर सकते जो हिंदू कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गत बृहस्पतिवार की रात एलिवेटेड रोड पर यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है लिख दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने इस पर आनन फानन में पेंट कराते हुए एनएचएआई के कर्मचारी सुनील की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और अब यह वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed