फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband turned out to be married, demanding action

शादीशुदा निकला पति, कार्रवाई की मांग

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Husband turned out to be married, demanding action
- पीड़िता के पिता ने एसपी सिटी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पहले से शादीशुदा युवक ने दूसरी शादी कर ली। इसका पता जब उसकी दूसरी पत्नी को लगा तो आरोपी ने उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता के पिता ने एसपी देहात को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना नागल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में की थी। शादी के करीब छह माह बाद पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है, जिसने पहली पत्नी को छोड़ रखा है। इसका विरोध करने पर प्रताड़ित किया। कई-कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया। इसी बीच आरोपी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया, जिस मामले में वह जेल गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने भी उसकी पुत्री को परेशान किया। पुत्री छह माह से मायके में रह रही है। पीड़ित ने एसपी देहात से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed