फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband dies in bike collision, wife injured

बाइकों की टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल

Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Husband dies in bike collision, wife injured
नागल में घटनास्थल पर विलाप करती मृतक की पत्नी - फोटो : SAHARANPUR
नागल। रविवार को दोपहर के समय नागल टपरी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नागल थाना क्षेत्र के गांव साधारणसिर निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र अपनी पत्नी कविता के साथ दोपहर करीब 12 बजे बाइक से सहारनपुर जा रहे थे। नागल थाना क्षेत्र में गांव भाटखेड़ी के निकट उसकी बाइक एक साइकिल से टकरा गई। इससे वह अपना संतुलन खो बैठे, जब तक वह संभले तब तक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और उनका सिर फट गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी कविता घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। जबकि पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सुरेंद्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उनके चार बच्चे है। मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाले थे। उनके पास जमीन भी नहीं है। वह मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण कर रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार के समक्ष पेट भरने का भी संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक हेलमेट पहने था जो टूट गया है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक के भतीजे राहुल की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed