फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   HT's current death in marriage ceremony

शादी समारोह में एचटी के करंट से युवक की मौत

Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
HT's current death in marriage ceremony
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम गुडंब में शादी समारोह मेें 27 वर्षीय युवक की टेंट कर्मियों के साथ टेंट लगाने में सहयोग करते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गुडंब में जयप्रकाश सिंह के परिवार में बलबीर के पुत्र अंकित कुमार की शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी समारोह में बृहस्पतिवार को मंढा व प्रीतिभोज का आयोजन होना था। सुबह करीब साढ़े नो बजे भोज के लिए गांव में ही एक प्लॉट में टेंट लगाया जा रहा था। इसमें जयप्रकाश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र मनोज टेंट कर्मियों के साथ टेंट लगाने में मदद कर रहा था। मनोज ने जैसे ही एक लोहे के पाइप को ऊपर खड़ा किया तो वह प्लाट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन के तार से छू गया। इससे मनोज को करंट लग गया। करंट लगने से मनोज की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा मनोज को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शादी समारोह में भी मातम पसर गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर व सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed