{"_id":"576451eb4f1c1b542111b97d","slug":"ht-current-in-homes-11-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा करंट, 11 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा करंट, 11 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती नानका गांव की करंट से झुलसी महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद बृहस्पतिवार की रात नानका गांव में घरों में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से मां-बेटी समेत 11 ग्रामीण झुलस गए। घंटों गांव में अफरातफरी मची रही। करीब दो मिनट तक करंट दौड़ता रहा, जिससे लाखों रुपयेके बिजली उपकरण भी फुंक गए। ट्रांसफार्मर तक में आग लग गई।
ग्रामीणों ने रात में ही हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुुंचे थानाध्यक्ष के अनुरोध पर खोला गया। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर रात में ही एसडीएम और सीओ सदर के साथ सपा नेता शायान मसूद गांव भी पहुंचे।
फतेहपुर बिजलीघर से जुड़े गांव जयरामपुर उर्फ नानका में बाबा त्रिलोकचंद सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रखे ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे खराबी आने के बाद इससे 11 हजार वोल्ट विद्युत क्षमता का करंट ग्रामीणों के घरों में दौड़ गया।
विज्ञापन
रमजान के चलते जो लोग जागे हुए थे। 11 लोग करंट से झुलस गए। ट्रांसफार्मर में आग लग गई और इससे जुड़े सभी ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक गए। पूरे गांव में हाहाकार मच गया। बिजलीघर फोन करके सप्लाई बंद कराई गई और मस्जिद से मदद का ऐलान किया गया।
करंट से झुलसे लोगों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से भी जहांआरा पत्नी इमरान को गंभीर हालत के चलते पहले जौलीग्रांट और फिर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार दिल्ली अस्पताल में भी उसकी हालत गंभीर बनी है।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दून हाईवे पर रात करीब 12 बजे जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। हादसे की खबर पर एसडीएम सदर और सीओ सदर भी रात में ही गांव पहुंचे और पीड़ितों के घर जा कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सपा नेता एवं दुग्ध संघ सलाहकार शायान मसूद और पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद भी रात में गांव पहुंच गए थे। उन्होंने अधिकारियों से घायलों का उपचार कराने और आर्थिक मदद के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा। शुक्रवार की सुबह एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने गांव पहुंच कर पीड़ितों की लिस्ट तैयार की। शुक्रवार को दिन में पूर्व विधायक इमरान मसूद भी गांव पहुंचे और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।
बिजलीघर पर फोन नहीं किया रिसीव ः छुटमलपुर। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि हादसे के बाद उन्होंने जेई और बिजलीघर के सीयूजी नंबर पर कई बार काल की लेकिन किसी ने फोन रिसीव तक नहीं किया। एसओ ने रात में ही थाने पर एसडीओ राहुल मित्तल को बुलवा कर उनकी वार्ता उनके साथ कराई। राहुल मित्तल ने हरसंभव कार्रवाई का भरोसा दिया।
लाखों रुपये के उपकरण भी फुंके ः छुटमलपुर। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब पांच सौ की आबादी वाले घरों में कोई ऐसा नहीं बचा जहां बिजली उपकरण न फुंके हो। पूर्व प्रधान शमीम अहमद, नईम अहमद, विकास गुप्ता, प्रधान पति नासिर हसन आदि ने बताया कि पंखे, फ्रिज, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर आदि सभी खराब हो गए। बंद पड़े सबमर्सिबल पंप तक की मोटरों से धुआं निकल गया। उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
ये हैं घायल
मेहरबान पुत्र फैजान, सितारा पत्नी फैजान, जहांआरा पत्नी इमरान, रिहाना पुत्री इमरान, नौशाद पुत्र शकूर, शाहजमा पत्नी कल्लू, आजम पुत्र फैजान, हारुन पुत्र सुदा, सोनम पुत्री जमशेद, शबनम पत्नी जब्बार और नसीरीन पत्नी भूरा।
अधिकारी कहिन
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से गांव में एचटी करंट दौड़ा है जिससे हादसा हुआ है। जांच की जा रही यदि जांच में किसी स्तर पर कर्मचारियों की
लापरवाही पाई जाती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - राहुल मित्तल, एसडीओ पावर कार्पोरेशन
प्रधान पति जाकिर हसन की तहरीर पर बिजली कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
- राजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष फतेहपुर