फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   How that will play in the school grounds without competition

बिना मैदान वाले स्कूल में कैसे होगी खेल प्रतियोगिता

Fri, 18 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
How that will play in the school grounds without competition
खेल - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बाल खेलकूद प्रतियोगिता में इस बार भी खानापूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने प्रतियोगिता ऐसे स्थान पर कराने का फरमान सुना दिया, जिस विद्यालय में खेल का मैदान तक नहीं है। ऐसे में शिक्षकों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए बीएसए से मुलाकात की। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने प्रतियोगिता से किनारा कर लिया है। बीएसए को दिए पत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता नियमों को ताक पर रखकर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जहां प्रतियोगिता रखी गई है उस स्कूल में खेल का मैदान तक नहीं है। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं को पहुंचने में भारी परेशानी होगी। शिक्षक नेताओं ने पत्र में कहा कि प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया तो संगठन से जुड़े शिक्षक इसका पुरजोर विरोध करेंगे।


जिला महामंत्री इसम सिंह, कोषाध्यक्ष आफताब खां, सुमन रानी, रामनरेश, समुद्रसेन, माला वर्मा, धारा सिंह, यशपाल डाबर, विनोद पंवार, ईश्वरपाल सिंह रहे। बता दें कि खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर पिछले वर्ष भी विवाद हुआ था। प्रतियोगिता स्थल पर बीएसए के सामने ही शिक्षक आपस में भिड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed