फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hours-long wait for blood tests; the system is helpless.

Saharanpur News: खून की जांच के लिए घंटों इंतजार, व्यवस्था लाचार

Tue, 21 Apr 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hours-long wait for blood tests; the system is helpless.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी लाइन में खून जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग रही है। सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए एक ही कक्ष होने से मरीजों की परेशानी हो रही है। सोमवार को हालत यह रही कि कुछ मरीज अपनी बारी के इंतजार में जमीन पर बैठ गए। व्यवस्था पटरी से उतर गई। एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अस्पताल में खून का सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए पहले अलग-अलग काउंटर थे, लेकिन जब से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल)बनी है, तब से खून का सैंपल देने के लिए ओपीडी लाइन में कक्ष नंबर छह बनाया गया है।
इसी के बराबर में ईएनटी कक्ष है और उससे थोड़ा हटकर अल्ट्रासाउंड कक्ष व डिजिटल एक्सरे कक्ष है। पैथोलॉजी लैब जाने का रास्ता भी है। ऐसे में मरीजों की भीड़ रहती है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्हें प्रमाणपत्र के लिए भी खून जांच आवश्यक है। पैथोलॉजी लैब पर दबाव बढ़ गया है। भीड़ बढ़ने से मरीजों को परेशानी हो रही है। खून की जांच कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed