फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hope the new government wins

नई सरकार से जग गई उम्मीद

Thu, 16 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सात साल से परिसीमन में उलझा नगर निगम का चुनाव नई सरकार में होने की उम्मीद बढ़ गई है। चुनाव कराने से पहले सरकार को परिसीमन की स्थिति साफ करनी होगी। वर्षों से चुनाव होने की बाट जोह रहे भाजपा नेताओं ने नगर निगम के चुनाव का मामला सरकार बनते ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की तैयारी भी कर ली है। 
विज्ञापन


बसपा सरकार ने वर्ष 2009 में 32 नए गांवों को शहर में जोड़ते हुए सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा दिया था। बसपा सरकार नगर निगम का चुनाव कराने की तैयारी कर ही रही थी कि 2012 का विधान सभा चुनाव आ गया था। इसके बाद प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन की वजह से चुनाव लटक गया। समाजवादी पार्टी का मानना था कि बसपा ने दलित बहुल गांवों को शामिल किया है, जिसका लाभ वह नगर निगम के चुनाव में उठा सकती है। इसकी वजह सपा के शासनकाल में चुनाव लटका रहा। 
विज्ञापन



दिसंबर 2016 में गांव शेखपुरा कदीम समेत 12 नए गांवों को नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई। मगर, शेेखपुरा कदीम के ग्राम प्रधान समेत कई स्तर पर इसका विरोध शुरू हो गया। अभी तक भी परिसीमन की स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर उम्मीद है कि प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार परिसीमन को फाइनल कर चुनाव कराएगी। इतना ही नहीं चर्चा है कि वर्षों से नगर निगम के चुनाव का इंतजार कर रहे भाजपाइयों ने सरकार बनते ही सबसे पहले सरकार के समक्ष नगर निगम के चुनाव का मामला रखने की तैयारी भी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed