फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Honorables gave development proposals to the state head who came on tour

Saharanpur News: दौरे पर आए सूबे के मुखिया को माननीयों ने दिए विकास प्रस्ताव

Tue, 05 Aug 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Honorables gave development proposals to the state head who came on tour
सर्किट हाउस में विधायक व अ​धिकारियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्त्रोत विभाग 
सहारनपुर। सोमवार को जनपद के दौरे पर आए सूबे के मुखिया के समक्ष माननीयों ने विकास प्रस्ताव दिए। सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात की।
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर ने महानगर में स्थायी बस स्टैंड के निर्माण की बात रखी। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया कि आवास विकास परिषद की भूमि बस स्टैंड के लिए खरीदी गई है। उन्होंने जल्द से जल्द बस स्टैंड निर्माण शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत विभिन्न प्रस्ताव को स्वीकृत करने की मांग की। नगर निगम के अंतर्गत कई क्षेत्रों में कराए जाने के प्रस्ताव दिए। नगर विधायक ने रामबाग चिलकाना रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गोटेश्वर महादेव मंदिर, श्री महादेव मंदिर, गोपाल मंदिर के संबंध में भी विकास के प्रस्ताव दिए। उन्होंने ढमोला नदी की सिल्ट सफाई और पांवधोई नदी के किनारे पेचिंग कार्य को शीघ्र कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने सीएचसी रामपुर और पीएचसी नागल में मेडिकिल स्टाफ की तैनाती और उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में प्रस्ताव दिया। उन्होंने बजाज शुगर मिल गागनौली के बकाया भुगतान का भी मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। क्षेत्र की कई सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, नागल ब्लॉक स्थित चेतना पार्क के सुंदरीकरण, गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार, पशु चिकित्सालय में स्टाफ की तैनाती आदि के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed