सहारनपुर: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का सीएमओ ऑफिस में हंगामा, एसीएमओ का किया घेराव, ये है मामला
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ ऑफिस में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसीएमओ का घेराव भी किया। जानिए मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में आंखों के ऑपरेशन मामले में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। सीएमओ दफ्तर में नहीं मिले तो वहां मौजूद एसीएमओ का करीब एक घंटे तक घेराव किया। फोन पर डीएम और सीएमओ से बात कर मामले में कार्रवाई करने की मांग दोहराई। इसके बाद एसीएमओ ने सीएमओ से बात करने के बाद जांच पूर्ण करने के लिए सोमवार तक का समय मांगा।
विगत दिनों कुछ मरीजों के परिजनों ने आंखों के ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों में परेशानी होने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से की थी। इसी मामले को लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी बुधवार को भैरव सेना संगठन के आह्वान पर एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के बाहर जमा हुए। यहां से वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शक्ति राणा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचे। पहले सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय में घुस गए।
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक टीकाकरण के लिए देहात में थे। कार्यालय में एसीएमओ डॉ. कांतिप्रसाद मौजूद मिले, जिनका घेराव करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार निपुण भारद्वाज ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी प्रभारी अवनीश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। करीब एक घंटा घेराव और नारेबाजी के बीच निपुण ने डीएम अखिलेश सिंह और सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक से फोन पर बात कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: खुलासा: अखिलेश यादव के दरबार में अजय की होती थी सीधे एंट्री, दूधिया से बिल्डर बने चौधरी की ऐसी चमकी किस्मत
सीएमओ से बात करने के बाद एसीएमओ डॉ. कांतिप्रसाद से जांच पूर्ण करने के लिए सोमवार तक का समय मांगा। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी लौट गए। इनमें भैरव सेना के संरक्षक बाबा रामदास, गोरखा के महानगर प्रमुख राजेश चौहान, भैरव सेना संगठन के महानगर अध्यक्ष अक्षय पंडित, वासु गर्ग, जूना अखाड़ा से जयहिन्द गिरि महाराज, धर्म सेना प्रचारक सत्यम पुरी, धर्म संगठन मंत्री नितिन गिरि आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
आंखों के ऑपरेशन मामले में जांच चल रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम एसबीडी जिला अस्पताल के स्तर से भी गठित है, जो जांच में जुटी है। चूंकि सभी पीड़ितों से बात करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जांच में समय लगना लाजिमी है। मामले के सही निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए समय चाहिए होता है। जल्दबाजी में जांच में खामियां रहने का डर रहता है। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ