फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu organization workers burnt the effigy of SP MP Ramjilal Suman

Saharanpur News: हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका

Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hindu organization workers burnt the effigy of SP MP Ramjilal Suman
बड़गांव/ नानौता। कस्बे में महाराणा प्रताप चौक पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला जलाकर विरोध जताया। नानौता में क्षत्रिय समाज की बैठक में सपा सांसद की सदस्यता रद्द कर जेल भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन



बता दें, कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर विचार व्यक्त करते हुए राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने ब्रिजेश राणा के नेतृत्व में बड़गांव के महाराणा प्रताप चौक पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर सपा सांसद रामजीलाल की सदस्यता खत्म करने की मांग की। शक्ति राणा, हिमांशु, आदित्य, दीपक, अमित, सचिन, भीम राणा, मंजीत, सूरज सैनी, अभय धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नानौता के देवबंद मार्ग स्थित कार्यालय पर लोकसभा संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें समिति अध्यक्ष ठाकुर रामभूल सिंह ने अखिलेश यादव से आरोपी सांसद रामजीलाल सुमन को तुरंत पार्टी से निष्कासित कर समाज से माफी मांगे जाने की मांग की। अध्यक्षता ठाकुर रामभूल सिंह तथा संचालन राकेश सिंह पुंडीर ने किया। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह पुंडीर, संजय सिंह, नेत्रपाल सिंह चौहान, राकेश पुंडीर, भानु प्रताप, राज सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed