{"_id":"64d28a9e3c1a5d16f80fc194","slug":"hindu-organization-angry-over-objectionable-post-against-deities-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-7381-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर हिंदू संगठन आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर हिंदू संगठन आक्रोशित
विज्ञापन
-हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दी तहरीर
गंगोह। सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर दी है। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने नगर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गांव बाढ़ीमाजरा निवासी युवक रोहित की ओर से मोहल्ला गुजरान एवं मोहल्ला कुरैशियान निवासी दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर में रोहित ने बताया कि आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। इससे समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रहीं हैं। कोतवाल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। बादल प्रधान तातारपुर, तरुण गुजरान, सुनील मोहड़ा, प्रयास चौधरी जेहरा, हिमांशु मैनपुरा, सचिन चौधरी, गौरव रादौर, राहुल, सन्नी, संयम कलसी, रोहित आदि रहे।