फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu activists raging

ट्रक में गोवंश देख हिंदू कार्यकर्ता भड़के

Thu, 14 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hindu activists raging
गोवंश लदे ट्रक को पकड़ कर हगांमा करते हिंदू सगंठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद गोवंश की तस्करी और कटान को लेकर हो रहे हंगामे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को कटान के लिए ट्रक से ले जाए जा रहे गोवंश की भनक लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे पर ट्रक रुकवा लिया।
विज्ञापन


चालक की पिटाई की गई और करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया गया। हसनपुर चौकी पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गोवंश बरामद किया तब मामला शांत हो सका।

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक सूचना पर हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता थाना सदर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बलियाखेड़ी ब्लॉक के पास पहुंचे। यहां उन्होंने रामपुर मनिहारान की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने चालक से गोवंश होने के बारे में पूछा तो उसने अन्य मवेशी बता दिए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ट्रक के अंदर देखा तो उसके अंदर छह गाय और तीन बछड़े मिले। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने ट्रक को जाने नहीं दिया। गोवंश कटान का आरोप लगाते हुए चालक को भी ट्रक से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलते ही हसनपुर चौकी प्रभारी संजीव यादव पुलिस फोर्स समेत पहुंचे। पुलिस ने चालक को कार्यकर्ताओं से छुड़वाया और कार्यकर्ताओं से भी शांत होने की अपील की। बवाल बढ़ने की आशंका को देखते हुए ट्रक को भी जल्द ही वहां से हटवा दिया गया। 

एकता कॉलोनी में भी हुआ था गोवंश कटान का खुलासा 
थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी में भी अवैध गोवंश कटान का खुलासा दो दिन पहले ही हो चुका है। एक सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची तो कई आरोपी मौके से भाग निकले। दरअसल, पुलिस की कार्रवाई से पहले ही गोवंश तस्कर और गोवंश कटान में शामिल लोगों तक सूचनाएं लीक हो जाती हैं। इससे जाहिर है कि गोवंश कटान को रोकने के लिए सरकारी तंत्र भी पूरी तरह संजीदा नहीं है। 

बड़े बवाल की तैयारी में थे कार्यकर्ता
यह भी पता चला है कि कुछ कार्यकर्ता वाहन में तोड़फोड़ और आग लगाने तक की तैयारी में थे, लेकिन गनीमत रही कि पुलिस के जल्द पहुंचने से यहां तक नौबत नहीं पहुंची। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद ट्रक से बरामद गोवंश को गौशाला भिजवाने और कार्रवाई करने के आश्वासन पर ही कार्यकर्ता शांत हुए।


चौकी प्रभारी संजीव यादव ने बताया कि ट्रक चालक मुजफ्फरनगर जिले के छपार क्षेत्र के गांव राई का रहने वाला गुलजार है। अभी तक पूछताछ से लगा है कि गोवंश कटान के उद्देश्य से ही ले जाया जा रहा है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई होगी। बरामद गोवंश गौशाला में भिजवा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed