फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindon, Krishna fringe villages inquiry

हिंडन, कृष्णा किनारे के गांवों की जांच के आदेश

Sat, 14 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hindon, Krishna fringe villages inquiry
सार्किट हाउस में बैठक लेते कमीश्नर एम पी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा है कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी को नदियों में जाने से रोका जाए। कृष्णा और हिंडन नदी के किनारे के 20 गांवों में हैंडपंपों के पानी की जांच कराई जाए और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही आसपास की भूमि का मृदा परीक्षण कराया जाए। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल शुक्रवार को सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक में हिंडन एवं कृष्णा नदी के प्रदूषण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जल निगम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को हिंडन एवं कृष्णा नदी के किनारे  के 20 गांव का जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि उद्योगों के गंदे पानी को नदियों में न डालने के आदेश के पालन की जांच कराई जाए।
विज्ञापन


किसी भी उद्योग को प्रदूषित जल नदियों में न डालने दिया जाए। मंडलायुक्त ने ग्रामीण पेयजल मिशन की अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश  देते हुए कहा कि जो परियोजनाएं लगभग पूरी हैं, उनसे गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की आपूर्ति करें। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार, दिनेश कुमार सिंह, सुजीत कुमार, मुख्य  विकास अधिकारी दीपक मीणा, वीके सिंह, अमित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब  कब्जाने पर  हो रिपोर्ट दर्ज
आयुक्त ने कहा कि तालाबों पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त होती हैं। उनकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। भूजल स्तर गिरने के कारण तालाबों का जीर्णोद्धार मनरेगा के अंर्तगत कराएं। गांव से निकलने वाला पानी तालाबों में पहुंचना चाहिए। साथ ही उन्होंने सहारनपुर मंडल और जनपद के प्रदेश में प्रथम आने पर बधाई दी।

विद्युतीकरण लटकने पर जताई नाराजगी
एमपी अग्रवाल ने लोहिया ग्रामों में विद्युतीकरण  कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिन ब्लॉकों में अभी तक टेंडर नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत कराने, बीपीएल के पात्र लाभार्थियों को 1 केवी का कनेक्शन मीटर लगाकर घरों में बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो।


स्वास्थ्य अफसर कर रहे  खुलेआम लापरवाही
मंडलायुक्त ने कहा कि एमओ, एसीएम, सीएमओ, आशा, एएनएम स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में भाग नही ले रहे हैं। कार्य योजनाओं की समीक्षा गंभीरता से नहीं हो रही है। हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां के नर्सिंग होम पर भ्रूण परीक्षण के केस पकड़कर लोगों पर कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन यहां का स्वास्थ्य विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed