फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High speed car rams into medical store, one injured

Saharanpur News: तेज रफ्तार कार मेडिकल स्टोर में घुसी, एक घायल

Tue, 25 Mar 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
High speed car rams into medical store, one injured
घंटाघर ​स्थित मेडिकल स्टोर में घुसी कार और मौके पर जमा लोगों की भीड़। स्त्रोत राहगीर
सहारनपुर। घंटाघर पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार मेडिकल स्टोर में जा घुसी। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा घंटाघर पर हुआ। रात करीब 12 बजे सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर सतनाम मेडिकल स्टोर में घुस गई। हादसे के समय मेडिकल स्टोर बंद था, लेकिन सड़क किनारे आइस्क्रीम की रेहड़ी पर खड़े 65 वर्षीय जियालाल चपेट में आए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मेडिकल स्टोर का शटर और सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार पर पुलिस का साइन बना हुआ है। इसलिए कार सरकारी थी या किसी निजी व्यक्ति की। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed