फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hi-tech nursery will be made, farmers will get disease free plants

बनेगी हाईटेक नर्सरी, किसानों को मिलेगी रोग रहित पौध, बढेगा मुनाफा

Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech nursery will be made, farmers will get disease free plants
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में एक वातानुकूलित हाईटेक नर्सरी स्थापित करने की तैयारी है। इसके लिए सरदार पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ ने केवीके से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाली इस प्रस्तावित नर्सरी बनाने का बजट भी एक करोड़ रुपये से अधिक का रखा गया गया। इस नर्सरी के स्थापित होने से जनपद के किसानों को सब्जियों के उन्नतशील प्रजातियों की अगेती और रोग रहित पौध उपलब्ध हो सकेंगी। बताया गया कि इस नर्सरी में सब्जियों की अगेती और रोग रहित पौध तैयार की जाएगी। जिससे किसान अपने सब्जियों की अगेती फसल तैयार कर उसे बढ़िया दाम पर बाजार में बेच सकें।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालन
प्रस्तावित हाईटेक नर्सरी इस्राइल तकनीक पर आधारित होगी। इसका संचालन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। नर्सरी की देखरेख कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोकोपिट में तैयार होगी पौध
इस हाईटेक नर्सरी में रोग रहित सब्जियों की पौध तैयार होगी। इसके लिए सब्जियों की पौध को बिना मिट्टी के तैयार किया जाएगा। जिससे उच्च गुणवत्ता युक्त एवं रोग रहित पौध तैयार हो सके। इसके लिए कोकोपिट, वर्मी कुलाइट और परलाइट का मिट्टी के साथ मिश्रण बनाकर पौध तैयार ट्रे में तैयार की जाएगी।
सब्जियों होगी अगेती, बढे़गा मुनाफा
कृषि विज्ञान केंद्र में बनने वाली हाईटेक नर्सरी सब्जियों की अगेती पौध तैयार होगी। जिससे किसान अगेती सब्जियों को बाजार में मंहगे दाम पर बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। इसमें शिमला मिर्च, हरी मिर्च, गोभी, टमाटर, लौकी, कद्दू, खीरा बैंगन आदि सब्जियां शामिल हैं।

जमीन की तलाश शुरू
केवीके ने वातानुकूलित हाईटेक नर्सरी के लिए प्रस्ताव सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को भेज दिया है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब 1.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रस्तावित हाईटेक नर्सरी के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जमीन मिलते ही हाईटेक नर्सरी निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed