फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy vehicles will not be able to enter the city until 2 AM tonight.

Saharanpur News: आज रात दो बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Wed, 31 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to enter the city until 2 AM tonight.
सहारनपुर। नए साल से एक दिन पहले यानी बुधवार सुबह छह बजे से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सिविल और ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल टीमें गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में नो एंट्री का समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक रहता है, लेकिन नए साल को लेकर यातायात पुलिस ने नो एंट्री के समय में बदलाव कर दिया है। बुधवार सुबह छह बजे से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। आवश्यक सामग्री वाले वाहन ही आ जा सकेंगे। घंटाघर चौक, आंबेडकर चौक, सदर तिराहा, कोर्ट रोड, अस्पताल चौक, हसनपुर चुंगी, देहरादून चौक आदि प्रमुख चौराहों पर सिविल पुलिस और यातायात पुलिस तैनात रहेगी। ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने वालों की चेकिंग होगी। यातायात प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के लिए चार जगहों पर स्पीड मीटर के साथ यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

------



-- नए साल पर जश्न के नाम पर हुड़दंग पड़ेगा भारी

नए साल पर जश्न के नाम पर हुड़दंग भारी पड़ेगा। इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग शुरू हो गई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा, छेड़खानी करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। थानों की पुलिस के साथ पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई है। यूं तो पुलिस पूरे शहर में गतिशील रहकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती होगी। जिले को सात जोन, 21 सेक्टर और 85 सब सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस सादे कपड़ों में भी गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

-- रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में न डालें
शहर में युवाओं ने नए साल के स्वागत की तैयारी कर ली है। युवाओं में रील बनाने का खुमार चढ़ा हुआ है। खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। पुलिस की ऐसे स्टंटबाजी करने वालों पर खास निगरानी रहेगी। इसलिए पुलिस ने अपील की है कि युवा रील बनाने के चक्कर में जान को जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed