फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hearing on the madrasa, mosque, and shrine matter adjourned again.

Saharanpur News: मदरसे, मस्जिद व मजार प्रकरण में सुनवाई फिर टली

Sat, 25 Jul 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the madrasa, mosque, and shrine matter adjourned again.
देवबंद। सरकारी भूमि पर संचालित बताए जा रहे मदरसों, मस्जिदों और मजारों के संबंध में धारा 67 के तहत जारी नोटिसों पर शुक्रवार को निर्धारित सुनवाई बार संघ के अवकाश के कारण नहीं हो सकी। मामले में सभी संबंधित मुतवल्ली एवं प्रबंधक तहसीलदार के समक्ष पेश हुए। जिसके बाद अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तिथि निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन

बता दें, कि प्रशासन ने धारा 67 के तहत अक्सा मस्जिद, ग्राम सोहनचिड़ा के मुतवल्ली अहसान, मदीना मस्जिद, ग्राम पंडोली नागल के प्रबंधक रिजवान, मदरसा दारुस्सलाम, ग्राम छलौली के प्रबंधक तौसीफ, ग्राम अंबेहटा शेखा स्थित मदरसे के मुतवल्ली मुर्तजा, ग्राम पहाड़पुर की मस्जिद के मुतवल्ली हाफिज गुलबहार तथा ग्राम अंबेहटा शेखा की मस्जिद के मुतवल्ली मोहतसिम को नोटिस जारी किए हैं। इस प्रकरण में पहली सुनवाई 13 जुलाई और दूसरी 20 जुलाई को निर्धारित की गई थी। संबंधित पक्षों के अनुरोध पर तीसरी तिथि 24 जुलाई तय की गई थी, लेकिन बार संघ के अवकाश के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब सभी पक्षों को 27 जुलाई को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed