फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health teams will reach 13.27 lakh houses in Dastak Abhiyan

Saharanpur News: दस्तक अभियान में 13.27 लाख घरों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

Fri, 12 Jul 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Health teams will reach 13.27 lakh houses in Dastak Abhiyan
सहारनपुर। लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार से दस्तक अभियान भी शुरू कर दिया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की 3160 टीमें 13,27,200 घरों तक पहुंचेंगी। मरीजों की तलाश करेंगी।
विज्ञापन

संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए दस्तक अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है, जो घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। इस अभियान में जिले में नियुक्त आशाएं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मरीजों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। आंगनबाड़ी के साथ में रहकर आशाओं का सहयोग करेंगी। एक दिन में एक टीम को 20 घर पर दस्तक देने का लक्ष्य दिया गया है। इस तरह से एक दिन में लगभग 63 हजार घर कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, नजला, जुकाम, खांसी, कुष्ठ रोगी, क्षय रोगी, मच्छर प्रजनन वाले घरों की सूची तैयार करेंगी और ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed