फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health checkup of 78 women policemen in police line

पुलिस लाइन में 78 महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच

Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 78 women policemen in police line
सहारनपुर। जिला एनसीडी प्रकोष्ठ की ओर से पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कुल 78 महिला पुलिसकर्मियों ने शिविर में पहुंचकर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कराई।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने जांच शिविर के लिए चिकित्सा विभाग को पत्र लिखा था। इसके बाद सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक और नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ के निर्देश पर बुधवार को पुलिस लाइन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के जनरल फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा द्वारा महिला पुलिस कर्मियों के थाइराइड, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई, साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जागरूक भी किया गया। कुल 78 महिला पुलिसकर्मियों ने शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचने की अपील की। शिविर को सफल बनाने में मुदस्सर अली, लोहित भारती, राखी, चेतन मदान, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed