फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana team beat Chandigarh to win the title trophy

हरियाणा की टीम ने चंडीगढ़ को हरा खिताबी ट्राफी जीती

Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Haryana team beat Chandigarh to win the title trophy
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। जड़ौदापांडा में आयोजित दो दिवसीय बाबा नारायण दास कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उप विजेता टीमों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन जड़ौदा पांडा में आयोजित बाबा नारायण दास कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी से आई महिला खिलाड़ियों की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन किए। प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। उप विजेता चंडीगढ़ की टीम बनी। बाबा नारायण दास कमेटी के पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को 11-11 हजार की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। गांव के मुकेश व सतीश भगत ने भी दोनों टीमों को अपनी तरफ से नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर देवबंद ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए बाबा नारायण दास कमेटी को आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
ग्राम प्रधान शालू त्यागी द्वारा ब्लाक प्रमुख को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता समापन के दौरान भाजपा जिला सह संयोजक अरुण त्यागी, ब्रहमदत्त त्यागी, सुमित त्यागी, मनोज, सतीश भगत आदि मौजूद रहे। संवाद

बड़गांव के जडौदा पांडा में विजेता कबड्डी टीम

बड़गांव के जडौदा पांडा में विजेता कबड्डी टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed