फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   har-har mahaadev ke jayaghosh se goonje shivaalay

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 19 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
har-har mahaadev ke jayaghosh se goonje shivaalay
बागेश्वर महादेव मन्दिर में सोमवार के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने श्रद्धाभाव से भोलेनाथ का पंचामृत से स्नान कराने के साथ जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पांच बजे से ही लोग शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंच गए। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने आशुतोष भगवान को विभिन्न प्रकार के फल, बेल पत्र अर्पित करने के साथ दूध, जल और पंचामृत से स्नान कराया। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने भोले बाबा का भभूत से शृंगार कराया। उन्होंने कहा कि महादेव सृष्टि की प्रलय को भस्म के रूप में धारण कर भूतनाथ कहलाए। इससे पूर्व औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का शिव सहस्त्रनाम के साथ महारुद्राभिषेक किया गया। अरुण स्वामी, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित विष्णु शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, रमेश शर्मा, अनिल कश्यप, अनिल चौहान, मनोज चौहान, राहुल त्यागी, पवन धीमान, सुशील गुप्ता, वर्षा, किरण आदि मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आचार्य शांतनु जोशी व पंडित खेमराज मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। चंदन व भस्म से भगवान संकटमोचन महादेव का शृंगार कर आरती की गई। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि भगवान शिव आदि और अंत के स्वामी हैं। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी है। मनोज वालिया, भानु, लक्ष्य वालिया, भोलानाथ पांडेय, शुभम सैनी, अक्षय, रामप्रताप शुक्ला मौजूद रहे। इसी तरह श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर, श्री नारायणपुरी सहित कई मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालु भोले बाबा की पूजा अर्चना करने पहुंचते रहे। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त
देवालयों और शिवालयों के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। प्रमुख शिवालयों के पास पुलिस के अलावा आरएएफ व पीएसी को भी तैनात किया गया। महानगर में एसपी सिटी राजेश कुमार ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिये लगी श्रद्घालु की लाइन

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिये लगी श्रद्घालु की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed