{"_id":"587bc1ae4f1c1b700defe346","slug":"half-the-population-not-holding-tickets-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में आधी, टिकटों में चौथाई भी हिस्सेदारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में आधी, टिकटों में चौथाई भी हिस्सेदारी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मतदाताओं में आधी आबादी को बेशक विशेष तवज्जो दी जाती रही हो, उनके वोट को महत्वपूर्ण माना जाता रहा हो, लेकिन प्रत्याशी बनाने का समय आने पर भेदभाव की नीति नहीं बदली है।
चार प्रमुख दलों की सात विधानसभाओं के 28 उम्मीदवारों में अभी तक सिर्फ दो महिलाओं को ही उम्मीदवार बनाया गया। बसपा मुखिया महिला होते हुए भी सहारनपुर की सात सीटों में से एक पर भी महिला को इस लायक नहीं समझा गया जो यहां उनका प्रतिनिधित्व कर सके।
भाजपा और कांग्रेस में तो कोई आगे आ ही नहीं रहा टिकट के लिए। चुनावों में सीधे तौर पर राजनीतिक दलों ने टिकट बांटने में महिलाओं की अनदेखी की है। यह स्थिति तब है, जबकि जनपद में कुल 23,53,095 मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 11 लाख है।
विज्ञापन
दोनों ही राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में अभी तक प्रत्याशियों की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। मगर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों में अभी तक सात विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक महिला का नाम ही बताया जा रहा है।
लेकिन उसे भी टिकट मिल जाए, यह निश्चित नहीं है। कांग्रेस की ओर से भी जिले की सात विधानसभा सीटों पर कोई भी महिला उम्मीदवार सबसे अगली पंक्ति में नहीं दिख रही है।
हालांकि टिकट मांगने वालों की सूची के अंतिम आवेदकों में दो महिलाओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा के अनुसार 18 जनवरी तक प्रत्याशी फाइनल हो पाएंगे।
दोनों बड़े दलों में अभी तक तीन महिलाओं ने टिकट की दावेदारी की हुई है, जिनको टिकट मिलने की संभावना काफी कम ही जताई जा सकती है। उधर, समाजवादी पार्टी ने टिकट तो घोषित कर दिए हैं,
मगर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में चल रही जंग की वजह से घोषित प्रत्याशियों में संशय बना हुआ है। पार्टी ने बेहट से उमर अली, सहारनपुर नगर से संजय गर्ग, सहारनपुर देहात से अब्दुल वाहिद, रामपुर मनिहारान से विमला राकेश, देवबंद से मीना राणा और गंगोह से रुद्रसैन के नाम की घोषणा की है।
सपा में रामपुर मनिहारान सीट पर ही महिला का टिकट अभी पक्का है। बसपा ने सातों विधान सभाओं पर प्रत्याशी घोषित किए हुए हैं। कुल मिलाकर प्रमुख चारों दलों के अभी तक घोषित और अघोषित 28 प्रत्याशियों में दो महिलाओं का ही टिकट पक्का माना जा रहा है।
अन्य दलों से उम्मीद जताई जा रही है कि कि शायद महिला उम्मीदवारों की संख्या में कुछ वृद्धि हो सके, जिससे आधी आबादी की आवाज भी बुलंद हो और अपनी ताकत का अहसास करा सके।
विधान सभावार महिला मतदाताओं की स्थिति
विधान सभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल मतदाता
बेहट 179690 156553 07 336250
नकुड़ 175243 153665 07 328915
सहारनपुर नगर 210098 182625 37 392760
सहारनपुर देहात 171464 144982 10 316456
देवबंद 177285 149565 11 326861
रामपुर मनिहारान 160433 136552 03 296988
गंगोह 190906 163949 10 354865