फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gupta brothers established an empire in South Africa

दक्षिण अफ्रीका में साम्राज्य खड़ा किया

Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gupta brothers established an empire in South Africa
बाबा लाल दयाल रोड एनआरआइ गुप्ता बंधुओ द्वारा बनाय जा मन्दिर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गुप्ता बंधु के तीनों भाइयों की पढ़ाई सहारनपुर में हुई। जेबी जैन कॉलेज से तीनों ने स्तानक किया। बड़े भाई अजय ने बीकॉम के बाद सीए की पढ़ाई की। अतुल ने बीएससी कर कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया। छोटे भाई राजेश उर्फ टोनी ने बीएससी की। अतुल ने कुछ दिन दिल्ली के हयात होटल में नौकरी भी की। पिता शिवकुमार की सहमति से तीनों भाई वर्ष 1993 में दक्षिण अफ्रीका चले गए। गुप्ता बंधु ने वहां पर जोहानिसबर्ग में में सहारा कंप्यूटर्स के नाम से सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनाई और उसे बुलंदियों तक पहुंचाया। कंपनी में करीब दस हजार कर्मचारी नौकरी करते थे। इसके साथ ही उन्होंने खनन, विमान यात्रा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और मीडिया क्षेत्र में भी अपना कारोबार फैलाया। सहारा कंपनी के एक कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहीं से गुप्ता बंधु के जैकब जुमा से पारिवारिक संबंध हो गए थे।
विज्ञापन

तीनों भाइयों पर अरबों के गबन का आरोप
सहारनपुर। गुप्ता बंधु अजय, अतुल और राजेश पर आरोप है कि तीनों ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ नजदीकी के चलते बड़े पैमाने पर अरबों की स्थानीय मुद्रा का गबन किया। यह भ्रष्टाचार वर्ष 2009 से 2018 के बीच किया गया बताया गया था। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बाद तीनों भाई दक्षिण अफ्रीका से भाग कर दुबई आ गए थे। तब उनके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में खूब प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन

औली में बेटे का रिसेप्शन बना था चर्चा का विषय
सहारनपुर। पांच साल पहले अजय ने बेटे सूर्यकांत की शाही शादी की थी। जिसका रिसेप्शन उत्तराखंड के पर्यटक स्थल औली में किया गया था। रिसेप्शन में हेलीकॉप्टर से मेहमानों को औली ले जाया गया था। राजनीतिक दिग्गजों और फिल्म स्टार अनिल कूपर आदि बॉलीवुड हस्तियों से लेकर कई बड़े अधिकारियों ने रिसेप्शन में भाग लिया था। तब यह रिसेप्शन भी चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बना रहे भव्य मंदिर श्री शिव धाम
सहारनपुर। गुप्ता बंधु यहां महानगर में भूतेश्वर मंदिर रोड पर बाबा लालदास के बाडे़ के पास करोड़ों की लागत से भव्य श्री शिव धाम बना रहे हैं। अक्षरधाम की तर्ज इस धाम को निर्माण कराया जा रहा है। करीब चार साल पहले इसका शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं। यह धाम अभी निर्माणाधीन है।

मिशन कंपांउड स्थित एनआरआइ गुप्ता बंधुओ का आवास

मिशन कंपांउड स्थित एनआरआइ गुप्ता बंधुओ का आवास- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed