फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Guldar has killed four goats in dairy in a village of Saharanpur

गांव में दहशत: गुलदार ने डेयरी में घुसकर बकरियों को मार डाला, खेत में जाने से डर रहे ग्रामीण

Thu, 28 Jul 2022 08:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Jul 2022 08:12 PM IST
सार

गांव में गुलदार की दहशत फैल गई है। गुलदार ने डेयरी में घुसकर बकरियों को मार डाला। वहीं ग्रामीण खेत में जाने से भी डर रहे हैं।

विज्ञापन
Guldar has killed four goats in dairy in a village of Saharanpur
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बेहट के मेघन मजरा गांव में बुधवार की रात तेंदुआ आबादी से बाहर स्थित एक डेयरी से चार बकरियों को उठा ले गया। उनके अवशेष गन्ने के खेत में मिले। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।  

विज्ञापन


शाकंभरी देवी वन रेंज क्षेत्र के गांव मेघन मजरा निवासी चंदवीर की गांव की आबादी से बाहर डेयरी है। उसने डेयरी में दुधारू मवेशियों के साथ तीन चार बकरियां भी पाल रखी थी। रात करीब 10 बजे जब चंदवीर डेयरी में पहुंचा, तो एक बकरी मृत हालत पर खूंटे पर पड़ी थी। वहीं तेंदुए को डेयरी की दीवार पर बैठा देख चंदवीर शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़ा। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों के साथ वापस लौटा तो डेयरी से तीन अन्य बकरियां भी गायब थी। तलाश करने पर उनके अवशेष पास ही एक गन्ने के खेत में पड़े मिले। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है और खेतों की तरफ जाने से भी डर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी के दर्जनों गांवों का दर्द: हर साल का यही हाल, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। रेंज क्षेत्राधिकारी आरएन किमौटी ने बताया कि मौके पर टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed