फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST on the movement strategy of making dealer

जीएसटी पर आंदोलन की रणनीति बना रहे व्यापारी

Mon, 08 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
GST on the movement strategy of making dealer
जीएसटी पर बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सहारनपुर चैप्टर की जनरल बॉडी की बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रारूप पर चर्चा की गई और जीएसटी से व्यापारियों को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


बैठक में चैप्टर चेयरमैन आरके धवन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी 1 अप्रैल 2017 से प्रस्तावित है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा जी ने कहा कि जीएसटी में अप्रत्यक्ष कर सुधारों, करों के एकीकरण तथा पूर्व में किए गए कर भुगतानों में सरलीकरण का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप धमीजा और महासचिव सरदार हरजीत सिंह ने कहा कि मैक्स सुपर स्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल, देहरादून एवं आईआईए सहारनपुर चैप्टर के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है, जिसमें आईआईए सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं में 15-20 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के जीएसटी पर प्रशिक्षित अधिकारी देवेंद्र शिखर गौतम ने कहा कि जीएसटी लागू होने से उद्यमी और व्यापारी को सभी प्रकार के पंजीकरण फार्मों से छुटकारा मिलेगा, एक्साइज ड्यूटी का लाभ जो अभी तक नहीं मिलता था वो लिया जा सकता है।

व्यापारी अपना पंजीकरण स्वयं कर सकता है पंजीकरण में किसी प्रकार का बदलाव व्यापारी द्वारा स्वयं किया जा सकता है। पूरे देश में जीएसटी के माध्यम से समान टैक्स लिया जाएगा। व्यापारी को जीएसटी में ऑडिट करने में कम से कम 15 दिन पूर्व विभाग द्वारा सूचना दी जाएगी।

सभी प्रकार की रिटर्न ऑनलाइन हो गईं हैं, व्यापारी को अपनी रिटर्न 6 माह में रिवाइज करनी होगी। वाणिज्य कर विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर वंदना सिंह एवं सहारनपुर के डिप्टी कमिश्नर शरद शुक्ला ने भी जीएसटी के बारे में लोगों को बताया।

मैक्स सुपर स्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल से आए डाक्टर शलेश रहतोगी, डाक्टर पुनीस सड़ाना, डाक्टर विनीत त्यागी व डाक्टर संदीप तावर रहे।इस मौके पर सहारनपुर की उभरती कलाकार रुपाली जग्गा का अभिनंदन प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सड़ाना, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक गांधी व अनूप

खन्ना, केआर सिंघल, सुषमा बजाज, कोषाध्यक्ष गौरव चोपड़ा द्वारा आईआईए स्मृति चिन्ह देकर किया गया। बैठक में राकेश गांधी, प्रमोद सडाना, संजय जैन, संदीप गुप्ता, अबू बकर सिद्दीकी, विनय दहूजा,  परमजीत सिंह, मनजीत सिंह अरोड़ा, अनिल सडाना, पुनीत मिगलानी, प्रियेष गर्ग,

मनोज जैन, कुलदीप त्यागी, रविन्द्र मिगलानी, पंकज गोयल, योगेश कुमार, ओंकार सिंह, राकेश वर्मा, अविनाश अरोड़ा, पीयूष बंसल, राजेश गुप्ता, राजन बत्रा रहे।

 सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर कार्यकारिणी की बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि 9 अगस्त को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में व्यापारी पहुंचेंगे।

रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर देशभर के व्यापारी दिल्ली में जुटेंगे।

 महेश नारंग, केएल ठक्कर, एसके दुआ, तजेंद्र सिंह कपूर, राजकुमार विज ने कहा कि जीएसटी के  प्रारूप के कारण  व्यापारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रज जैन, ऋषिराज धींगड़ा, मुरली खन्ना, राजकुमार नरूला, डीके गुप्ता, मुकेश धनगर, राजीव मदान, विनीत मित्तल, संजीव भारती, नवीन सिंघल रहे।

जीएसटी की खामियों के विरोध में सहारनपुर व्यापार मंडल आंदोलन करने की घोषणा की। इसके विरोध में 6 सितंबर को राजभवन का घेराव किया जाएगा।

घंटाघर स्थित कार्यालय पर बैठक में महानगर अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, वरिष्ठ महामंत्री राजेश गुलाटी, मुख्य संरक्षक विनय जिंदल और महानगर प्रभारी राजकुमार चावला ने कहा कि राज्यसभा में जीएसटी के जिस प्रारूप को पेश किया गया।


उसका छोटे और मंझोले व्यापारी विरोध कर रहे हैं। ओमप्रकाश बंसल, सुनील शर्मा, जुनेद खान, भारत कर्णवाल, मुुकेश सेठी आदि ने भी विचार रखे।

इस दौरान सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, अशोक कालिया, मनोज विज, अंकित जाटव, रॉकी खुराना, चेतनलाल, सुमित सड़ाना, अनिल धारिया, हरबंस लाल चुग, अजीम अहमद, राजीव विज, अनिल मेहरा, राजेश मल्होत्रा, विनीत कर्णवाल, सतीश अनेजा, दिनेश सचदेवा मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed