फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grand procession of sticks taken out with bandwagon

बैंडबाजों के साथ निकाली छड़ियों की भव्य शोभायात्रा

Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Grand procession of sticks taken out with bandwagon
नकुड़ में गोगा म्हाड़ी मेले का शुभारंभ करते चेयरमैन शाहनवाज खान। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, नकुड़। कस्बे के जुड्डी रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर दो दिवसीय मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शनिवार को जाहरवीर गोगा जी की छड़ियों की कस्बे के मुख्य बाजारों में ढोल व बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शाम करीब साढ़े छह बजे जैसे ही छड़ियां मेला परिसर में पहुंची तो गोगा पीर के जयकारों से पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो गया। चेयरमैन शाहनवाज खान व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सौहार्द व धार्मिक भावनाएं जाग्रत होती हैं। म्हाड़ी समिति ने अतिथियों का फूलमाला पहना स्वागत किया। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मनोज गोयल, पंकज जैन, आलोक जैन, सचिन शर्मा, राजन शर्मा, नीटू भारती, सलेक बर्मन, इदरीश अहमद, मुनेश कुमार, अफजाल निजामी, त्रिलोक चंद, सुरेश चौधरी, जावेद मिर्जा, महेश कुमार, परिवार पाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed