फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should take steps to get full price of the crop to the farmers: Togadia

किसानों को फसल का पूरा दाम दिलाने को कदम उठाए सरकार : तोगड़िया

Sat, 21 Jan 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government should take steps to get full price of the crop to the farmers: Togadia
रामपुर मनिहारान में पत्रकारों से बात करते डा प्रवीण तोगडिया
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि खेतों में मेहनत कर पसीना बहाने वाला किसान चाहता है कि उसे उसकी फसल का पूरा दाम मिले। सरकार को इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नितिन पंवार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में डाॅॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि किसान रात भर जागकर जंगली और छुट्टा पशुओं से अपनी फसल बचाने को मशक्कत कर रहा है। सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्थित श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल नहीं बनाकर तीर्थक्षेत्र रहने दें। हिंदुस्तान में आमदनी का केंद्र तीर्थ यात्रा है। सबसे ज्यादा आमदनी तीर्थ स्थलों पर होती है। उन्होंने बताया कि वे हिंदू बेटों को घर, शिक्षा, रोजगार, किसानों को फसल का पूरा दाम दिलाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के जिलों से होकर उनकी यात्रा 31 जनवरी को गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमोद, बृजेश राणा, विनीत पंवार, जितेंद्र पंवार, सोनू तोमर, नितिन पंवार, विकास सैनी, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार रात नगर में पहुंचने पर डाॅ. प्रवीण तोगड़िया का बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed