{"_id":"6324c16aff52fe5225021200","slug":"government-should-convert-madrasas-into-schools-swami-yatindranand-giri-saharanpur-news-mrt6055723147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों को स्कूलों में तब्दील करे सरकार : स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों को स्कूलों में तब्दील करे सरकार : स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि
विज्ञापन
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि का अभिनंदन कर?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि मदरसों का सर्वे होने से संचालक मौलानाओं को तकलीफ क्यों है। सरकार को चाहिए कि मदरसों को स्कूलों में तब्दील कर दे। सरकार का नियंत्रण इन पर होना चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि शुक्रवार को हरियाणा से हरिद्वार जाते हुए यहां महापौर संजीव वालिया के पंत विहार आवास पर कुछ देर रुके। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि देवबंद में एटीएस सेंटर की स्थापना कराई जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी धन्यवाद के पात्र हैं। देश की सुरक्षा के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण काम है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों मदरसों के सर्वे का मुद्दा गरमाया है, पहले भी कहा गया है कि ये जो मदरसे हैं वो धार्मिक कट्टरवाद को पैदा करते हैं। दुनिया में किसी भी कोने में जो भी आतंकी पकड़ा गया है, वो किसी न किसी मदरसे से निकला है। इन मदरसों को स्कूलों में परिवर्तित कर इन पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसों की गतिविधियों पर जांच शुरू कराई है, तो संचालन करने वाले मौलाना विचलित हो गए हैं। देश में पहले भी हर तरह के सर्वे होते रहे हैं, मदरसों के सर्वे से मौलानाओं को तकलीफ क्यों हो रही है।
महामंडलेश्वर ने कहा, अभी ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले में न्यायालय ने हिंदू पक्ष की अपील को स्वीकार किया है। साक्ष्य और प्रमाण है कि मुसलमानों ने मंदिरों को तोड़ा था। भारत के मुसलमानों से निवेदन करते हैं कि वे अपने पूर्वजों की गलती मान कर बाबा विश्वनाथ और मथुरा मंदिरों को हिंदुओं को सौंप दें, जिससे दुनिया में अच्छा संदेश जाएगा। हमें अब आंदोलन नहीं करना होगा, न्यायालय ने दरवाजे खोल दिए हैं, हम वहां जाएंगे और निर्णय आने पर अपने इष्ट देव को वहां प्रतिष्ठित कर पूजा करेंगे। वार्ता के दौरान मेयर संजीव वालिया, शहर विधायक राजीव गुंबर आदि मौजूद रहे।

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि- फोटो : SAHARANPUR