फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government is cheating on farmers, youth and unemployed: Yadav

किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों से धोखा कर रही सरकार

Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government is cheating on farmers, youth and unemployed: Yadav
सहारनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित अन्य लोगों के साथ धोखा कर रही है। इसके चलते प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर ‘बूथ वार शिक्षकों की भूमिका एवं संवाद से समाधान की ओर’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. मान सिंह यादव ने कहा सबका साथ - सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार पूंजीपतियों को विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठान बेच रही है। उन्होंने कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा रहा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा भाजपा के शासन में जनता डरी हुई है। मांगों को लेकर आंदोलन करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास गुर्जर, सरफराज खान, विनोद तेजियान, कार्तिकेय राणा आदि ने भी विचार रखे। इसमें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संजीव दुर्जन, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, प्रवीण बांदू खेड़ी, अमित प्रधान, अब्दुल गफूर, महजबी खान, हसीन कुरैशी, गुलजार सलमानी, नवाब गुर्जर, कमलजीत प्रधान, संजय बहरामपुरा, सोनू चौधरी, केपी सिंह, मोहन राणा, अमन बर्मन, राजकुमार प्रधान, सीताराम सहगल, वेदपाल पटनी, मेवालाल गौतम, स्वामी राजवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed