फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goodbye 2021: Crime has reduced, road accidents lead to death, 230 people died in Saharanpur

अलविदा 2021: अपराध तो हुआ कम, सड़क हादसों में निकला दम, सहारनपुर में 230 लोगों की गई जान

Wed, 29 Dec 2021 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Dec 2021 03:34 PM IST
सार

सहारनपुर में इस वर्ष अभी तक हुए 1239 सड़क हादसों में 276 लोग मौत के शिकार हो चुके है। वहीं, हत्या, लूट, चोरी, अपहरण व दहेज हत्याओं के मामलों कमी आई है।

विज्ञापन
Goodbye 2021: Crime has reduced, road accidents lead to death, 230 people died in Saharanpur
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले में वर्ष 2021 में अपराध के मामले तो कम हुए हैं, लेकिन सड़क हादसों में 276 लोगों की जान गई हैं। वर्ष 2019 में 150 और 2020 में 203 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी। इस वर्ष जिले में अभी तक हुए 1239 सड़क हादसों में 276 लोग मौत के शिकार हो चुके है। वहीं, हत्या, लूट, चोरी, अपहरण व दहेज हत्याओं के मामलों कमी आई है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में 4478 अपराधी गिरफ्तार किए और कई बड़े मामलों का भी खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


यह हुए चर्चित अपराध 
- कोतवाली के गांव मोहनपुरा में 18 नवंबर को सगे भाई पुुन्नू भगत व लीलू भगत गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आज तक दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

- 25 अक्तूबर को सरकारी और निजी बैंकों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 50 करोड़ से अधिक का ऋण लेकर हड़पने वाले 12 आरोपी दबोचे गए। 
- 12 अगस्त को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में सेंधमारी कर मतदाता पहचान पत्र बनाने वाले 14 आरोपी पकड़े गए।
- 11 दिसंबर को आईओसीएल (इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड) की पाइप लाइन में सेंधमारी कर एक करोड़ से अधिक का डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले 14 आरोपियों को पकड़ा। इस मामले में मुजफ्फरनगर के तत्कालीन जिला पूर्ति अधिकारी भी जेल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 13 मार्च को टपरी स्थित कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड शराब फैक्टरी में एसटीएफ ने छापा मारकर करीब 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी थी। इस मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिनमें आबकारी विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे।

सड़क हादसों की प्रमुख घटनाएं 
-बिहारीगढ़ में बस-कार की टक्कर में देहरादून निवासी प्रवीण चौहान उसकी पत्नी मंजू और बेटी शिल्पी चौहान की मौत हुई।
-बेहट में टैंपू की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी के जवान यशपाल समेत दो लोगों की मृत्यु हुई।
-गागलहेड़ी बाईपास पर नागल थाना क्षेत्र के गांव भिक्खनपुर निवासी तीन युवकों की मौत। 
- दीपावली की शाम तीतरो मार्ग पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की जान गई  
- बाईपास पर कार अनियंत्रित होने पर पंजाब निवासी दो लोगों की मौत हुई
- मिर्जापुर में अनियंत्रित बाइक के खाई में गिरने से तीन युवकों की मृत्यु हुई
- मिर्जापुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत। 

पुलिस की नजर में तीन साल में हुए अपराध के आंकड़े 
वारदात------2021----------------2020------------2019
डकैती--------00--------------------00---------------01
लूट-----------12---------------------26--------------42
हत्या----------32--------------------34---------------47
चोरी----------317----------------320----------------458
बलवा---------74-----------------85------------------80
दुष्कर्म--------35-----------------36-----------------33

- आपराधिक वारदातों में कमी आई है, लेकिन सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनको रोकने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों भी चाहिए कि यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। -आकाश तोमर, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed