फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girls told the problem to the team of Baghpat

Saharanpur News: बागपत की टीम को बालिकाओं ने बताई समस्या

Wed, 28 Jun 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girls told the problem to the team of Baghpat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनता रोड स्थित चकहरेटी स्थित बाल गृह (बालिका) प्रकरण में मंगलवार को बागपत जिले की महिला संरक्षण अधिकारी दीपांजलि कश्यप व उनकी टीम ने पहुंचकर बालिकाओं से बातचीत की। दीपांजलि ने बताया कि बाल गृह में बागपत की भी एक बालिका रह रही है जिसकी जानकारी होने पर ही वह यहां आई हैं। दीपांजलि कश्यप ने बताया कि मुलाकात के दौरान अधिकांश बालिकाओं ने खाने पीने की समस्या की बात कही है।

बाल गृह प्रकरण में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। बाल गृह की बालिकाओं द्वारा अधीक्षिका व प्रबंधक आदि पर उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया था। जिसके बाद इस मामले में प्रबंधक वीपी सिंह और पूर्व अधीक्षिका पिंकी के बयान दर्ज किए गए, साथ ही बालिकाओं का मेडिकल कराया गया। इस मामले में बागपत की एक बालिका ने एसडीएम सदर को एक पत्र दिया था। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को बागपत की टीम सहारनपुर पहुंची। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से अनुमति लेने के बाद बालिका सुधार गृह पहुंचीं। जहां टीम ने वहां रह रही बालिकाओं से बातचीत की। बाल गृह में मुजफ्फरनगर की तीन बालिकाएं भी हैं। जिसके कारण बागपत और मुजफ्फरनगर की टीम ने बालिकाओं से मिलकर जानकारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed