{"_id":"61d03f9a5d31fe25da6c9770","slug":"girl-was-murdered-with-a-knife-in-daytime-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मर्डर: सहारनपुर में युवती की चाकू से गोदकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े मर्डर: सहारनपुर में युवती की चाकू से गोदकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Sat, 01 Jan 2022 05:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:18 PM IST
सार
सहारनपुर के नागल कस्बे में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में और हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
saharanpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं साल के पहले ही दिन बदमाशों ने दो सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सहारनपुर में युवती की दिनदहाड़े बाइक सवारों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबक मुजफ्फरनगर में एक ग्रामीण की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। सहारनपुर में युवती की हत्या के बाद घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नागल कस्बे में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में और हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोतीगंज पर शिकंजा : अब तक 65 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, अकूत दौलत को ऐसे ठिकाने लगा रहे कबाड़ी
विज्ञापन
बताया गया कि नागल कस्बे के रेलवे रोड निवासी बॉबी की 19 वर्षीय बेटी दीपा शनिवार करीब 3:30 बजे अपने घर से ब्यूटी पार्लर पर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक लेकर गली के गेट पर खड़ा हो गया, जबकि दूसरे युवक ने चाकू से दीपा पर ताबड़तोड़ कई वार किए।
चंद मिनटों में ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात से अफरा तफरी मच गई। परिजन युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।