{"_id":"64691a37915c7e57f3027e44","slug":"getting-public-welfare-schemes-on-the-ground-will-be-a-priority-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-2788-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना रहेगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना रहेगी प्राथमिकता
Sun, 21 May 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 21 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नवागत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जन शिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह जनपद गंगा जमुनी संस्कृति की विरासत है। यहां पर मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ, त्रिपुर मां बाला सुंदरी के साथ ही दारुल उलूम भी है।
शनिवार को नवागत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कोषागार में जाकर कार्यभार ग्रहण किया। वहां सशस्त्र पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्यों में गति लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन एवं बिक्री नहीं करने की अपील की। उन्होंने जिले भर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, गोआश्रय स्थलों पर हरे चारे की आपूर्ति के लिए चारागाह की भूमि पर घास की बुवाई कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉॅ.अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अशोक राव गौतम, डिप्टी कलक्टर रामजीलाल आदि मौजूद रहे।