फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gerbera flowers of 'Mahake' district at Banda Krishi Fair

बांदा कृषि मेले में छाए रहे जनपद के जरबेरा के फूल

Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gerbera flowers of 'Mahake' district at Banda Krishi Fair
प्रशष्ठि पत्र प्राप्त करते डा आई के कुश्वाहा - फोटो : SAHARANPUR
बांदा कृषि मेले में ‘महके’ जिले के जरबेरा के फूल
विज्ञापन

सहारनपुर। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी में सहारनपुर के जरबेरा के फूलों की सुगंध से मेले के आयोजक भी आनंदित दिखाई दिए। 20 से 22 फरवरी तक आयोजित इस मेले में सहारनपुर के जरबेरा फूलों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार मिले हैं।
जिले में करीब 14972 वर्गमीटर क्षेत्रफल में जरबेरा, गुलाब एवं कारनेशन आदि फूलों की खेती पॉली हाउस में होती है। इसके अलावा गेंदा, ग्लोडियोलस और रजनीगंधा का रकबा भी करीब 79 हेक्टेयर है। यहां से दिल्ली, चंडीगढ, देहरादून आदि महानगरों में फूलों की बिक्री की जाती है। बांदा में आयोजित प्रतियोगिता में आलमपुर खुर्द के संदीप कुमार के जरबेरा फूल को प्रथम, अश्वनी सैनी के जरबेरा को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए। उनकी ओर से पुरस्कार केवीके के प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के वीसी डॉक्टर यूएस गौतम से प्राप्त किए।
विज्ञापन

----------
केवीके ने मेले में इनके लगाए स्टाल
बांदा मेले में जरबेरा फूल, मशरूम, मशरूम बिस्किट, मशरूम मुरब्बा, लेमन ग्रास, लेमन ऑयल, फेरोमोन ट्रेप, पशु चॉकलेट, जैविक गुड़, लाल गोभी, गुलाब के फूल आदि का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
--वर्जन--
बांदा में आयोजित क्षेत्रीय किसान मेले और पुष्प प्रदर्शनी में जरबेरा के फूलों की सुगंध फैली। प्रदर्शनी में इनको पहला और दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के वीसी डॉक्टर यूएस गौतम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
- डॉक्टर आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed