फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   General category gets admission in Jain College with 36.8% marksGeneral category gets admission in Jain College with 36.8% marks

Saharanpur News: जैन कॉलेज में सामान्य वर्ग को 36.8 फीसदी अंकों पर प्रवेश का मौका

Wed, 06 Aug 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
General category gets admission in Jain College with 36.8% marksGeneral category gets admission in Jain College with 36.8% marks
- स्नातक पाठ्यक्रमों में पहले वर्ष में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों ने जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में पहले वर्ष के प्रवेश के लिए महाविद्यालयों ने बुधवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी। जेवी जैन कॉलेज में बीएससी पीसीएम की मेरिट सामान्य वर्ग के लिए 36.8 फीसदी पर रुकी है, जबकि बाकी पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी से ऊपर वालों को ही प्रवेश मिलेगा।
बीए के लिए यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 55, ओबीसी की 50.4 और एससी की 53.2 फीसदी पर रुकी। अन्य बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 55.4, ओबीसी की 50.4 और एससी की 53.6 फीसदी पर रुकी। बीएससी पीसीएम के लिए यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 36.8 और अन्य बोर्ड की 46.8 फीसदी पर रुकी।
विज्ञापन

बीकॉम के लिए यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 66.6, ओबीसी की 62 और एससी की 60.2 फीसदी पर रुकी। अन्य बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 71.4, ओबीसी की 63 और एससी की 61.2 फीसदी पर रुकी। बीएससी जिओलॉजी के यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 65.2, ओबीसी की 63 और एससी की 62.6 फीसदी पर रुकी। अन्य बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 66.4, ओबीसी की 64.4 और एससी की 64.4 फीसदी पर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महाराज सिंह कॉलेज में बीए पहले वर्ष के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 61, ओबीसी की 54.8 और एससी की 60 फीसदी पर रुकी। बीएससी बायोलॉजी के लिए सामान्य वर्ग की 66.2, ओबीसी की 65.8 और एससी की 64.4 फीसदी पर रुकी। बीएससी गणित के लिए सामान्य वर्ग की 48 फीसदी पर रुकी।

स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के तौर पर संचालित बीए के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 66.8, ओबीसी की 65.8, एससी की 65.6 और ईडब्ल्यूएस की 50.6 फीसदी पर रुकी। बीएससी बायोटैक के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 61.4, ओबीसी की 61.4 और एससी की 51 फीसदी पर रुकी। अन्य महाविद्यालयों के द्वारा भी मेरिट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed