फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Garden contractor's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला बाग ठेकेदार का शव

Fri, 16 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Garden contractor's body found hanging on the noose
फंदे पर लटका मिला बाग ठेकेदार का शव
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा थाने की मेडिकल कॉलेज चौकी क्षेत्र के ग्राम काजीपुरा में आम के बाग में एक ठेकेदार संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला। ठेकेदार की पत्नी ने ठेकेदार और आढ़ती पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बेहट थाना क्षेत्र के गांव रंडोल निवासी उषा अपने गांव के लोगों के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे सरसावा थाना पहुंची। उषा ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि उसके पति जयंतीलाल आम के बागों के ठेकेदार थे। सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा का युवक उनका साझीदार था। उसके पति ने लाखों की रकम आम के बागों में लगा रखी थी। बृहस्पतिवार देर रात युवक ने उन्हें फोन कर बताया कि जयंतीलाल ने काजीपुरा में आम के एक बाग में पेड़ से लटककर जान दे दी है। वे लोग रात में ही बाग में पहुंचे तो देखा कि जयंतीलाल का शव फांसी पर न लटक कर चारपाई पर पड़ा था। उषा ने युवक तथा एक आढ़ती पर लाखों की रकम हड़पने के लालच में जयंतीलाल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही घटना की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक और गांव के कुछ लोग वहां मौजूद थे। बताया गया कि उन्होंने ही पेड़ से लटके जयंतीलाल का शव उतारकर चारपाई पर लिटाया है। छानबीन करने के पश्चात रात्रि में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed