{"_id":"659aefc366f1b4539004956e","slug":"gangster-carrying-rs-25000-reward-shot-in-leg-in-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-16094-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के पैर में लगी गोली
Mon, 08 Jan 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
नानौता अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही सन्नी। संवाद
बड़गांव (सहारनपुर)। थाना बड़गांव पुलिस की 25 हजार के इनामी गैंगस्टर और लूट के आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी। गोली एक सिपाही की बांह में रगड़ खाकर निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपी के पास से बाइक और हथियार बरामद हुए हैं।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना बड़गांव पुलिस को सूचना मिली कि थाना नानौता से लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर आरोपी अशोक उर्फ छोटू पुत्र दिनेश निवासी ग्राम खुदाबक्शपुर थाना बड़गांव बाइक पर मोरा पुलिस चौकी के पास से जाने वाला है। प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव की टीम ने मोरा चौकी पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को एक बाइक पर अशोक आते हुए दिखाई दिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह जंगल की तरफ ईख के खेतों में भाग गया। उसने पुलिस पर दोबारा गोली चलाई। गोली सिपाही सन्नी की बांह को छूते हुए निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी।
आरोपी के पास से मुजफ्फरनगर से चोरी की गई बाइक, एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर लूट के कई मामले दर्ज हैं और वह नानौता थाने से लूट के मामले वांछित चल रहा था।