{"_id":"613ba7c68ebc3ef2c509499b","slug":"gajanan-came-to-the-house-shouted-cheers-saharanpur-news-mrt5556559156","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पधारे गजानन, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पधारे गजानन, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर गणपति भगवान की मूर्ति स्थापित कराते स्वामी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में श्री गणेश चतुर्थी पर लोगों ने श्रद्धाभाव से घरों में गणपति भगवान को स्थापित किया। विधि विधान से पूजा अर्चना करने साथ ही गणपति को लड्डुुओं का भोग लगाकर आरती उतारी गई। प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शुक्रवार को गणपति महोत्सव की शुरूआत हो गई। इसके तहत लोगों ने भगवान श्री गणेश की छोटी-बड़ी मूर्तियां अपने घरों में स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना कर लड्डूू का भोग लगाया है। अब रोजाना सुबह और शाम लोग घरों पर ही भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। कोई तीन, कोई पांच, कोई सात और कोई दस दिन तक भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद नदियों में मूर्तियों का विसर्जन करेगा।
वहीं, राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में पंडित ऋषभ शर्मा व पंडित नीरज मिश्रा ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री गणेश ही सृष्टि का शुभ लाभ रूप में कल्याण करते हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, राजेंद्र कुमार, नरेश चंदेल, मनीष गुप्ता, बाला, वर्षा, सीमा, ललतेश, कमलेश, माया मौजूद रही। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश भक्तों का कल्याण करते हैं। श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन
लड्डू, फलों और मोदक की हुई बिक्री
सहारनपुर। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को लड्डू, फल व मोदक का भोग लगाने की परंपरा है। बाजार में फल और मोदक की खूब बिक्री हुई है। कोर्ट रोड पर मिठाई कारोबारी प्रशांत ने बताया कि मावे से निर्मित मोदक का दाम 400 रुपये प्रति किलोग्राम है। लड्डू और मोदक की अच्छी बिक्री हुई है। इसके अलावा लोगों ने फलों और मिठाइयों की भी खरीदारी की।
सोशल मीडिया छाए रहे गणपति
गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में उत्साह रहा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। लोगों ने घरों में गणपति स्थापित करते हुए सेल्फी लेकर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की।
मेरे गणपति आए घर, प्रभु करना कृपा
सहारनपुर। राज विहार स्थित श्री शिव मंदिर में गणपति भगवान का स्वागत किया गया। इसके साथ ही लोगों ने गीत गाए कि मेरे गणपति आए घर, प्रभु कृपा बनाए रखना।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से गणपति भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। संजय पलसुले ने संस्कृत में श्री गणेश स्त्रोत का पाठ किया। इसके साथ ही हिंदी और मराठी में आरती उतारी गई। इस दौरान संदीप गर्ग, संदीप शर्मा, मोहन बंसल, योगेश शर्मा, विनय स्वामी, राहुल शर्मा, रमेश बंसल, चैतन्य निगोसकर, पीडी अरोड़ा, आभा बंसल, सुषमा त्यागी, प्रभा शर्मा, स्मिता तलवार, अनीता सिंह, कुसुम गुप्ता मौजूद रहे। उधर, नुमाइशकैंप में आयोजित कार्यक्रम में राजीव शर्मा, शिल्पी, गौरी शर्मा, खुशी शर्मा, निखिल, सन्नी, सन्नी, भारत, भूषण ठकराल, कंचन, वीशू, मानी मौजूद रहे।

गोपाल नगर में गणेश स्थापना करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR